खौफ से भरी
डबडबाई आँखें
न बोलें कुछ।
******
मासूम बच्ची
लाश बना दी गयी
प्रश्न शेष हैं।
*******
क़ानून तो हैं
किताबों में रहेंगे
न्याय न मिला।
******
मत दीजिये
हक मेरे मुझको
खुद ले लूंगी।
*******
दौलत रहे
बेटों को मुबारक
प्यार हमें दें।
******
तुम याचक
दाता तो मैं रहूंगी
जन्म जो दिया .
********
क्षितिज पार
गया है क्या कोई भी
कल्पना ही है।
******
कविता नहीं
ये दर्द ही है मेरा
उबल पड़ा
*******
कलम थमी
इबारत न सही
स्याही बहेगी।
*******

