चिट्ठाजगत www.hamarivani.com

बुधवार, 4 जून 2014

आंसुओं से नाता !

नारी तू 
लेकर नाता 
अपने आंसुओं से 
धरती पर 
पैदा ही क्यों हुई ?
जब छोटी सी बच्ची 
भर भर आँखें 
क्यों रोती है ?
जोड़ कर 
अपनी गुड़िया से 
रिश्ता स्नेह का 
विदा किया तो 
फूट फूट कर रोई। 
उम्र बढ़ी तो 
हर पल ये अहसास 
उसको जाना है ,
वह परायी है ,
ये उसका घर नहीं ,
बार बार उसको रुला जाता है। 
कभी ख़्याल आता 
जन्म से लेकर 
इस दिन तक 
जिनके साये में जिया 
प्यार जिनसे लिया 
उन्हें छोड़ कर जाऊं कैसे ?
बस आँखे भीग भीग जाती हैं। 
डोली में रखते ही कदम 
वो देहरी परायी हो गयी 
वो माटी , घर , माँ बाप सभी
छोड़ कर चली परदेश 
सारे रिश्ते पराये हो गए 
जन्म के रिश्ते ,
छूटे पीछे , 
टूटे घरोंदे ,
 बिखरी गुड़ियाँ 
जब जब सोचा 
भर भर आयीं उसकी आँखें। 
दूसरे घर में भी 
उसको कहाँ मिला अहसास 
वो उसका अपना ही घर है ,
उसे अपना बनाने में
जीवन भर खुद को 
कुर्बान कर दिया 
उस क़ुरबानी के बाद भी 
हाथ तो सिर्फ 
आँखों की नमी ही आई। 
बेटी पाकर गोद में 
उसमें खुद को पा लिया ,
वही उसको पाला  पोसा
फिर अपनी तरह। 
उसको भेजा पराये घर 
फिर फूट फूट कर रोई।
शायद यही नियति है तेरी

मंगलवार, 3 जून 2014

मौत !

मौत तू 
चुपचाप आना 
आहट तेरी सुनकर 
सब काँप जाते हैं। 
जानते हैं हम 
तुझे आना ही है 
एक दिन 
लेकिन 
इतना रहम करना 
झपट कर 
जल्दी से ले जाना। 
दूर से आती 
तेरे आने की सदा 
तेरे  आने तक 
सौ सौ बार 
मेरे संग औरों  को भी 
मारती रहती है। 
इतनी निर्मम 
इतनी निष्ठुर 
रेंग रेंग कर 
धीरे धीरे आती है जब 
थक जाता है 
तेरे  इन्तजार में 
जाने वाला।  
मौत तू जल्दी आना।

सोमवार, 2 जून 2014

हाइकू !

हाइकू !
माँ बेटों को थी
आँचल में छिपाए
तपती रही।
*****
रिश्तों का दीप
स्नेह मांगता ही है
जलेगा कैसे?
******
उदास मन
खामोश थी कलम
लिखूं तो कैसे ?
*******
जंग जीतना
आसान नहीं होती
उसूलों की हो।
******

शनिवार, 3 मई 2014

हाइकू !


कुलदीपक
आज भी जरूरी हैं
कन्या मार दो।
******
चाहे न डालें
गले में गंगाजल
चाहिए वही।
******
कहाँ तक न
खोजा  कुलदीपक
अंत आ गया
*******
आवाज ही दी
बेटी तो आँखें भर
निहार रही।
*******
पत्थर पूजे
माँगा तो बेटा ही था
बेटी हुई तो ?
********
आंसूं निकले
शक्ल बेटी की देख
श्राद्ध न होगा।
******
नाम बेटी का
लेना भी गुनाह था
आज रो पड़े।
********

बुधवार, 9 अप्रैल 2014

जीवन : पानी का बुलबुला !

जीवन
एक बुलबुला है ,
जैसे बारिश की बूँदें 
 भरे हुए पानी में 
अपने अस्तित्व को
एक बुलबुला बनकर
जीवित रखती हैं ,
उनके अंदर की प्राणवायु 
उनके अस्तित्व का 
आधार बना  रहता है। 
वह कितने छोटे छोटे बुलबुलों को 
अपने में समाकर 
बढ़ने लगता है। 
जैसे मानव अपने अस्तित्व के साथ 
और जीवनों को देकर अस्तित्व ,
एक से अनेक बनकर 
जीवन के आधार बढ़ाता है। 
किन्तु उसकी प्राणवायु 
सबमें बँट कर 
खुद में कम होने लगती है। 
प्राणवायु के जाते ह
बुलबुला पानी के साथ पानी 
बनकर बहने लगता है।
 वैसे ही जीवन भी तो 
चलती साँसों का खेल है। 
वे कभी महीनों तक 
 सिर्फ साँसों के सहारे 
जीवित कहे जाते हैं 
जीवन उस काया में 
 शेष कहाँ होता है ?
वह तो  संज्ञाशून्य सा 
"है" और " थे"के 
बीच झूलता रहता है 
और 
फिर कभी उस "थे" पर 
मुहर लगती है और 
जीवन जिनसे बना था 
उन्हीं पञ्च तत्वों में समां जाता है।
 

सोमवार, 24 मार्च 2014

वे यकीन नहीं करते !

                                  कलम का एक लम्बा विराम और फिर उठ कर चलने का प्रवाह सब अपना ही मन है।  कहीं बिंधी रही जिंदगी किसी  काम में - फिर चल पड़ा सफर और साथ हम आपके हैं .

आज उतरते हुए गाड़ी  से जो उनने देखा ,
कभी मीलों पैदल चलने से पड़े छालों की बात
सुनकर मेरी ही बातों पर वे यकीन नहीं करते।


आज के इस रोशनी से जगमगाते हुए घर ,
कभी एक लालटेन में पढ़े हैं चार बच्चे घर में
 बार बार कहने पर भी वे यकीन नहीं करते।

एक ही वक़्त जिंदगी का मेरी ऐसा भी था ,
ऑफिस में की बोर्ड पर चलने वाली ये अंगुलियां ,
आँगन गोबर से लीपती थी यकीन नहीं करते।

जिंदगी में अपनी देखे हैं कैसे कैसे मंजर ,
इम्तिहान लेने को खड़े थे कुछ बहुत अपने ,
हारे नहीं हम जीत कर निकले वे यकीन नहीं करते। 

रविवार, 15 दिसंबर 2013

ख़ामोशी !

ख़ामोशी 
कुछ नहीं कहती है ,
मुखर नहीं होती ,
फिर भी 
किसी की ख़ामोशी 
कितने अर्थ लिए 
खुद एक कहानी 
अपने में समेटे रहती है। 
किसी की खोमोशी 
बढ़ावा देती है ,
अत्याचारों और ज्यादतियों को 
गूंगी जान 
बेजान समझ 
सब फायदा उठाते हैं। 
कोई ख़ामोशी 
मौन स्वीकृति भी है ,
बस जगह और हालात 
उसको विवश कर 
उसके ओठों को 
सिल  देते हैं।
उसके दर्द को कोई 
समझ नहीं पाता है। 
 एक ख़ामोशी 
 दिल पर लगे 
गहरे जख्मों के दर्द को 
चुपचाप ही पीती 
बस उसकी आँखें 
बयां करती उसके दर्द को। 
किसी ख़ामोशी में 
चेहरे  पर बिखरे भाव 
उद्वेलित मन का ताव 
सब कुछ कह जाते हैं। 
बस पढने वाला चाहिए 
ख़ामोशी नाम एक है 
उसके पीछे के अर्थ 
बस गढ़ने वाला चाहिए।